नई दिल्ली, टेक डेस्क। सुंदर-सुंदर कपड़े और स्वादिष्ट व लजीज पकवानों का मजा जो त्योहारों में मिलता है वह शायद ही कहीं मिलेगा। इस दौरान हर कोई दोस्तों और परिवारवालों के संग मस्ती भी खूब करता है। उत्साह और उमंग से भरे ऐसे माहौल में सभी डूब जाना चाहते हैं।
त्योहारों में हर कोई अलग-अलग रंगों से अपना घर सजाता है, पुराने फर्नीचर की जगह नए फर्नीचर घर लाता है, खूबसूरत पर्दों से घर को नया लुक देता है, तोवहीं नए बेडशीट व कुशन और घर को सजाने के लिए कई सामान भी खरीदता है। साथ ही, किचन के सामान जैसे वाटर प्यूरीफायर, गैस स्टोव, जूसर मिक्सर ग्राइंडर और चिमनी आदि खरीदने के लिए भी लिस्ट बनाता है।
खुशी के इस माहौल में हम रिश्तेदारों व करीबियों से भी मिलते हैं और उनके लिए कपड़े, जूते, ज्वैलरी, घड़ी और हैंडबैग भी खरीदते हैं। अब आप उनके लिए इतनी सारी शॉपिंग कर रहे हैं, तो यह हो नहीं सकता कि आप अपने लिए शॉपिंग न करें। आपने भी फेस्टिवल के लिए कोई कपड़ा या जूता पसंद किया होगा। इस तरह देखा जाए तो त्योहारों का मतलब है ढेर सारी खरीदारी।

0 comments:
Post a Comment