Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही Diwali with mi sale में कई डिवाइस और प्रोडक्ट शानदार ऑफर व डिस्काउंट में उपलब्ध हो रहे हैं। सबसे खास बात है कि इस सेल में आप 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले बजट रेंज स्मार्टफोन को केवल Rs 1 में खरीद सकते हैं। जिसके लिए आपको साइट पर चल रहे campaign में हिस्सा लेना होगा। बता दें कि ये सेल 28 सितम्बर से शुरू हुई है और 4 अक्टूबर तक चलेगी। Xiaomi Mi A3 को इस सेल में Rs 1 की फ्लैश सेल में खरीदने का शानदार मौका है। इसके लिए आपको साइट पर रहे कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना होगा जिसके बाद इसमें विनर हुए लोगों की एक लिस्ट जारी की जाएगी। जिन्हें Xiaomi Mi A3 केवल Rs 1 में प्राप्त होगा। इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए आपको शाम 4 बजे का इंतजार करना होगा।
भारतीय बाजार में यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। जिसमें 4GB + 64GB मॉडल की कीमत Rs 11,999 और 6GB + 64GB मॉडल की कीमत Rs 12,999 है। इस स्मार्टफोन को आप फेस्टिवल सीजन मेें चल रही कई ऑनलाइन सेल में शानदार डिस्काउंट ऑफर में खरीद सकते हैं।
इस फोन में 6.088 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें वाटरड्रॉप या डॉट नॉच डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। फोन की स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला 5 से कोटेड है जो कि इसे खरोंच से बचाती है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट प्रोसेसर पर पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए 4,030 एमएएच की बैटरी दी गई है।

0 comments:
Post a Comment