डेरे में आयोजित सत्संग में शामिल हुई हनीप्रीत, जेल से बाहर आने के बाद पहली तस्वीर आई सामने
सिरसा. डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) में डेरे के संस्थापक शाह मस्ताना जी के जन्मदिवस को लेकर आज कई कार्यक्रमों (Functions) का आयोजन किया गया. डेरे में नामचर्चा का भी आयोजन किया गया. राम रहीम का परिवार और अभी हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद हनीप्रीत भी नाम चर्चा में शामिल हुए हैं. इस दौरान हनीप्रीत (Honeypreet) की जेल से बाहर आने के बाद पहली तस्वीर भी सामने आई है.
बता दें कि हनीप्रीत अगस्त 2017 में गुरमीत राम रहीम को अगस्त 2017 में दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार देने के बाद पंचकूला में हुए दंगा व हिंसा मामले की मुख्य आरोपित है. हनीप्रीत को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत मिली है.
हनीप्रीत के जेल से बाहर आने के बाद सिरसा डेरे में गतिविधियां तेज हो गई हैं. हनीप्रीत के जेल से बाहर आने के बाद डेरे में पहली बार इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में को लेकर बाबा राम रहीम की वीडियो चलाई गई है जिसमे राम रहीम श्रधालुओ को उपदेश दे रहा था. डेरे में कार्यकर्म को लेकर भारी संख्या में डेरा श्रद्धालु पहुंचे थे सिरसा प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये.
डेरे की और आने जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है. बता दें कि डेरे में कार्यक्रम को
लेकर हरियाणा , पंजाब राजस्थान सहित अनेक राज्यों से डेरा श्रद्धालु पहुंचे. डेरा श्रधालुओ ने बताया कि डेरे में आज शाह मस्ताना जी जन्मदिवस को लेकर कई कार्यक्रम चल रहे है डेरे श्रधालुओ में पूरा उत्साह देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि हनीप्रीत के डेरे में आने के बाद डेरे में पहले से ज्यादा श्रद्धालु आये है. उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा कमान हनीप्रीत नहीं संभालेगी
डेरा सच्चा सौदा के समर्थक कस्तूर इंसां ने बताया कि डेरे में शाह मस्ताना जी के जन्मदिवस को लेकर कई कार्यक्रम किये गए है जिसके चलते डेरा श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है. उन्होंने कहा की हनीप्रीत के बाहर आने के बाद डेरे में ज्यादा श्रद्धालु आये हैं.
source https://hindi.news18.com

0 comments:
Post a Comment