पुलिस ने एक ऐसे 'बेबी फैक्ट्री' का खुलासा किया है जहां महिलाओं को बंधकर बनाकर उनके साथ रेप किया जाता था. रेप से पैदा हुए बच्चों को बेच दिया जाता था. ये मामला नाइजीरिया के लागोस का है. लड़के की कीमत करीब 87 हजार रुपये रखी जाती थी, जबकि लड़की करीब 60 हजार में बेची जाती थी.पुलिस ने सोमवार को लागोस के 4 बिल्डिंग पर छापा मारा जिन्हें बेबी फैक्ट्री के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था. किडनैप करके महिलाओं को यहां लाया जाता था और फिर उनके साथ शोषण किया जाता था.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बिना ट्रेनिंग के यहां काम कर रही दो नर्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने फैक्ट्री से 19 महिलाओं को छुड़ाया, सभी महिलाएं प्रेग्नेंट थीं. इनके साथ 4 बच्चों को भी रेस्क्यू किया गया.
लागोस नाइजीरिया का सबसे बड़ा शहर है. रेस्क्यू की गईं महिलाओं की उम्र 15 से 28 साल बताई गई है. पुलिस अब भी मुख्य संदिग्ध की तलाश कर रही है जिसका नाम मैडम ओलुची सामने आया है. ओलुची 5 बच्चों की मां है.
यहां बंधक बनाई गईं ज्यादातर महिलाएं सुदूर इलाके से आई थीं और उन्हें शहर में घरेलू काम देने का वादा किया गया था. इन महिलाओं को कोई पैसे नहीं दिए गए थे. पुलिस को इन फैक्ट्री की जानकारी तब मिली जब एक स्थानीय व्यक्ति ने सड़क पर काफी संख्या में प्रेग्नेंट महिलाओं को देखे जाने की जानकारी दी.
Source news : aajtak.intoday.in
About Raj
0 comments:
Post a Comment