ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर एक
महिला पत्रकार ने यौन दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. महिला पत्रकार का
दावा है कि यूके के नए पीएम ने 1999 में उनकी जांघों को छुआ और दबाया था.
हालांकि ब्रिटेन के पीएम जॉनसन ने इन आरोपों को पूरी तरह नकार दिया. बता
दें कि प्रधानमंत्री के रूप में कंजर्वेटिव पार्टी के सम्मेलन में बोरिस
जॉनसन का यह पहला दिन था और उन्हें इस तरह के गंभीर आरोप का सामना करना
पड़ा.
महिला पत्रकारों के आरोपों के मुताबिक बोरिस जॉनसन
जब स्पेक्टेटर पत्रिका के संपादक थे तो उसी दौरान एक दिन दोपहर के भोजन के
समय उन्होंने दो महिलाओं की जांघों को पकड़ लिया.
इस सनसनीखेज आरोप को लेकर द संडे टाइम्स के पत्रकार
चार्लोट एडवर्डस ने दावा किया कि 1999 में एक दिन दोपहर के निजी लंच के
दौरान जॉनसन ने एक मेज के नीचे अपने पैर की उंगलियों से महिला पत्रकार की
जांघ को छुआ और इसके बाद उन्होंने वहीं बैठी दूसरी महिला के साथ भी यही
किया.
इस बात का खुलासा तब हुआ जब अमेरिका की एक टेक
कंपनी को ब्रिटेन सरकार की तरफ से सार्वजनिक अनुदान मिलने की बात सामने आई.
अमेरिकी टेक उद्यमी जेनिफर अर्चुरी के साथ उनके संबंधों के खुलासे के साथ
ही पत्रकार का यह दावा भी सामने आया.
वहीं इस आरोप को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
बोरिस जॉनसन काफी नाराज बताए जा रहे हैं. उन्होंने इस दावे और डाउनिंग
स्ट्रीट को लेकर सामने आ रही बातों को बकवास करार दिया है.
बता दें कि डाउनिंग स्ट्रीट ने शुरू में रविवार को
टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा कथित घटना के
बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में प्रवक्ता ने इसे झूठा करार दे दिया.
Source news : aajtak.intoday.in
Source news : aajtak.intoday.in
About Raj
0 comments:
Post a Comment