ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार को रनों का पहाड़ खड़ा हो गया. मुक़ाबला ट्वेंटी-20 का था और मेजबान टीम के सामने थी श्रीलंका की टीम.




40 ओवर में कुल 393 रन बने. 55 बार गेंद बाउंड्री के बाहर गई.
ये मुक़ाबला महिला टीमों के बीच था, इसलिए मैच के पहले चर्चा कम थी. लेकिन दोनों टीमों की ओपनर खिलाड़ियों ने तूफ़ानी शतक जमाकर इस मुक़ाबले को यादगार बना दिया.



दोनों टीमों की ओपनर ने जड़े शतक

जीत मेजबान ऑस्ट्रेलिया को मिली लेकिन श्रीलंका की कप्तान चामरी अट्टापट्टू की पारी को भी फैन्स और समीक्षकों ने खूब सराहा. उन्होंने 66 गेंदों पर 12 चौकों और छह दमदार छक्कों की मदद से 113 रन बनाए. हालांकि उनकी ये कप्तानी पारी श्रीलंका को जीत नहीं दिला सकी.
और इसकी वजह थी, इसी मैदान पर चामरी अट्टापट्टू के पहले शतक जमाने वाली बेथ मूनी की पारी. ऑस्ट्रेलिया की ओपनर बेथ मूनी ने अपनी दमदार पारी के जरिए मैच का रुख तय कर दिया.
Share on Google Plus

About Raj

0 comments:

Post a Comment