अयोध्या मामले की सुनवाई में शामिल
मुस्लिम पक्षकार ने माना है कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में ही हुआ था और
राम चबूतरा ही वो जगह है जहाँ उनका जन्म हुआ था.
सुन्नी वक्फ़
बोर्ड के वरिष्ठ वकील ज़फ़रयाब जिलानी ने मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की
अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ के सामने ये बात स्वीकार
की.सुनवाई के दौरान न्यायाधीश एसए बोबडे ने जब उनसे पूछा - "तो आपको इस बात पर कोई एतराज़ नहीं है कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ?" - तो इसके जवाब में जिलानी ने कहा, "इसमें कोई विवाद नहीं है. हमारा विवाद उनकी (दूसरे पक्ष) इस बात से है कि ये जन्मस्थान मस्जिद के भीतर है."
जिलानी ने कहा कि जो राम चबूतरा है वो बाहरी अहाते में है और बाबरी मस्जिद का निर्माण मंदिर तोड़कर नहीं हुआ बल्कि खाली जगह पर मस्जिद बनवाई गई.

0 comments:
Post a Comment