हाउसफुल 4' का 'एक चुम्मा' गाना रिलीज़, ऐक्ट्रेस का सैंडल चूमते दिखे अक्षय कुमार




मजेदार कैरक्टर पोस्टर्स और कॉमिडी से भरपूर ट्रेलर के बाद अब 'हाउसफुल' फ्रैंचाइजी लेकर आया है इसकी अगली फिल्म 'हाउसफुल 4' का नया सॉन्ग 'एक चुम्मा', जिसे देख यकीनन आप भी झूमने को मजबूर हो जाएंगे।

हुआ है । इस गाने में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े नजर आ रही हैं। इस गाने को गाया है सोहेल सेन, अल्तमश फरीदी, ज्योतिका टांगड़ी ने और लिरिक्स समीर अनजान के हैं। इस गाने में सभी ऐक्टर अपनी-अपनी प्रेमिका को इम्प्रेस करने की कोशिश में नजर आ रहे हैं।
navbharat times'हाउसफुल 4' का सॉन्ग 'एक चुम्मा'

navbharat times'हाउसफुल 4' का ट्रेलर रिलीज़

फरहाद सामजी निर्देशित इस फिल्म में इन सितारों के अलावा राणा दग्गुबती, चंकी पांडे, सौरभ शुक्ला, जॉनी लीवर जैसे कई अन्य कलाकर भी हैं। यह फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। बता दें कि इसी दौरान राजकुमार राव की 'मेड इन चाइन' और तापसी पन्नू व भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सांड की आंख' भी रिलीज़ हो रही है। यानी स्पष्ट है कि बॉक्स ऑफिस पर तीनों फिल्मों को एक-दूसरे से काफी मुश्किल कॉम्पिटिशन है।
Share on Google Plus

About Raj

0 comments:

Post a Comment