Xiaomi Mi Smart Band 4 शानदार डील्स के साथ उपलब्ध





नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में Mi Smart Band 3 का अपग्रेड वेरिएंट Mi Smart Band 4 को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 2,299 रुपये है। जिसमें आपको पहले की तुलना में कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसकी सबसे बड़ी खासियत वाटर रेसिस्टेंट है, यानि आप इसे पानी में भी उपयोग कर सकते हैं। Mi Smart Band 4 को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर चल रही Amazon great indian festival 2019 सेल में आज रात 9 बजे खरीद सकते हैं। जिसके साथ आपको कई खास ऑफर्स की भी सुविधा प्राप्त होगी।

Amazon great indian festival 2019 में आप Mi Smart Band 4 पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो आप इस फिटनेस बैंड पर 5,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। वहीं SBI कार्ड पेमेंट करने पर आपको 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा।


Mi Smart Band 4 के फीचर्स
Mi Smart Band 4 के फीचर्स की बात करें तो इस फिटनेस बैंड में एमोलेड कलर डिस्प्ले का उपयोग ​किया गया है। Mi Band 3 की तुलना में इसका डिस्प्ले 39.9% बड़ा है। Mi Band 4 में उपयोग की गई बैटरी 30 दिन का बैकअप प्रदान कर सकती है। ये बैंड 24/7 हार्ट मॉनिटरिंग करता है जिससे आप अपनी फिटनेस पर फोकर कर पाएंगे।
फिटनेस बैंड 50 मीटर तक वॉटर-रेसिस्टेंट है। इसमें आपको अनलिमिटेड वॉच फेस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इसमें स्पोर्ट्स मोड समेत 6 अलग-अलग तरीके के मोड्स दिए गए हैं।  Mi Smart Band 4 में 512KB रैम और 16MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Mi Smart Band 4 फोन एंड्राइड और आईओएस दोनों डिवाइसेज को सपोर्ट करती है। एंड्राइड यूजर्स Android 4 या इससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन पर इसे आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।


source : jagran.com
Share on Google Plus

About Raj

0 comments:

Post a Comment