एक शोध में खुलासा हुआ है कि जिन लोगों की ग्रामर अच्छी नहीं होती उन्हें अपना लाइफ पार्टनर ढूंढने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. शोध के अनुसार अगर आपका लेखन या उच्चारण कमजोर है तो यह आपकी लव लाइफ को भी प्रभावित करता है
अगर आपको एक अच्छे लाइफ पार्टनर की जरूरत है तो इसके लिए आपकी भाषा, वर्तनी और उच्चारण एकदम दुरुस्त होने चाहिए. इसका अभाव आपको मोहब्बत से मरहूम रख सकता है.
शोधकर्ताओं का दावा है कि जो लोग ऑनलाइन चैटिंग के जरिए किसी को इंप्रेस करने में लगे हुए हैं, उनकी खराब ग्रामर पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है. ग्रामर अच्छी न होने की वजह से सामने वाला कभी अच्छा रिस्पॉन्स नहीं करता
अगर आप भी किसी से चैटिंग करते वक्त स्पैलिंग मिस्टेक करते हैं या किसी से बातचीत के दौरान शब्दों का सही उच्चारण नहीं करते तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अध्ययन के मुताबिक ज्यादातर महिलाएं ये अपेक्षा करती हैं कि उनके पार्टनर की ग्रामर अच्छी हो
इस शोध में 88 प्रतिशत महिला प्रतिभागियों ने कहा कि पार्टनर चुनते वक्त वह उच्चरण और लेखनी पर खास ध्यान देती हैं. इसी तरह 75 फीसदी पुरुषों ने भी माना कि वो भी ऐसी लड़की की तरफ ही आकर्षित होते हैं या फिर उसे अपना पार्टनर बनाना चाहते हैं जिसकी ग्रामर अच्छी हो



0 comments:
Post a Comment