ब्रेकअप के बाद मुस्कान कटारिया का खुलासा- नौ महीनों पहले अभिनेता फैजल ने दिया था धोखा


ब्रेकअप के बाद मुस्कान कटारिया का खुलासा- नौ महीनों पहले अभिनेता फैजल ने दिया था धोखा

'नच बलिए 9' की मशहूर जोड़ी फैजल और मुस्कान का ब्रेक अप हो चुका है. इसके बाद फैजल ने मुस्कान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसका अब सामने आकर मुस्कान ने जवाब दिया है और खुलासा किया है कि कैसे फैजल उन्हें धोखा दे रहे थे.

अभिनेता फैजल खान और उनकी गर्लफ्रेंड मुस्कान कटारिया 'नच बलिए 9' में हिस्सा लेने के कारण लाइमलाइट में आ गए थे. शो में जोड़ी को काफी पसंद किया था हालांकि ये जोड़ी जीतने से पहले ही शो से बाहर हो गई थी. इतना ही नहीं फैजल और मुस्कान ने नच बलिए से आउट होने के बाद एक दूसरे से ब्रेक अप कर लिया था. ऐसे में फैजल ने मुस्कान पर कई सीरीयस आरोप लगाए है जिसके बाद मुस्कान ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है.

अपने एक इंटरव्यू में मुस्कान ने बताया कि फैजल ने उन्हे धोखा दिया है. मुस्कान ने खुलासा किया है करीब 9 महीने पहले फैजल ने उन्हें पहली बार धोखा दिया था. वह उसकी एक दोस्त थी. मु्स्कान का कहना है कि उन्होंने फैजल के चैट पढ़े तक फैजल की असली करतूते सामने आईं. पकड़े जाने के बाद फैजल ने मुस्कान से माफी मांगी तब मुस्कान ने सोचा कि इस रिश्ते को दोबारा मौका देना चाहिए. मुस्कान ने बताया कि वो फैजल से सच्चा प्यार करती थीं.

इससे पहले आपको बता दें कि फैजल ने मुस्कान पर आरोप लगाया था कि वो पॉपुलैरिटी के कारण उनके साथ रिलेशन में थीं. फैजल के इस आरोप का जवाब देते हुए मुस्कान ने कहा, "अगर मैं पैसों और लाइमलाइट की वजह से उसके साथ होती तो मेरे पास फायदे उठाने के कई मौके थे लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया. हमारे रिश्ते को सार्वजनिक करने का फैसला उसका था मेरा नहीं. शायद, वो चाइल्ड आर्टिस्ट की अपनी इमेज को दूर करना चाहता था."
इसके आगे इस बारे में बात करते हुए मुस्कान ने कहा, "वो इंडस्ट्री में बहुत सारे लोगों को जानता है और अगर वह मेरे करियर के बारे में इतना ही चिंतित था तो वो उसे इस तरह की बातें तो नहीं करनी चाहिए." आपको बता दें कि फैजल का नाम सीरियल 'चंद्रगुप्त मौर्य' की को-स्टार स्नेहा वाग के जुड़ा था.
Source : anplive. In
Share on Google Plus

About Raj

0 comments:

Post a Comment