Motorola Razr फोल्डेबल फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
Samsung ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के बाद अब भारत में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold लॉन्च कर दिया है। वहीं अब फोल्डेबल फोन की श्रेणी में एक और नया स्मार्टफोन Motorola Razr भी शामिल होने वाला है। जिसे कंपनी इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। Motorola Razr कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन होगा, जिसका डिजाइन 15 साल पुराने Razr फोन से इंस्पायर्ड हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट के बारे में जानकारी नहीं दी है।
Cnet की रिपोर्ट के अनुसार Motorola Razr के लिए अब यूजर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगी क्योंकि कंपनी इसे इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। जबकि पहले खबर थी कि ये फोन 2020 की शुरुआत में दस्तक देगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
पिछले दिनों सामने आई लीक्स के अनुसार Motorola Razr फोल्डेबल फोन को पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा जिसके बाद यह अन्य बाजारों में दस्तक देगा। इस फोन की कीमत EUR 1,500 यानि लगभग Rs 1,19,000 हो सकती है। खास बात है कि इस फोन में डिस्प्ले ऐप को टेस्ट कर रही है। इसके जरिए क्लॉक, पल्सिंग नोटिफिकेशन्स को देख सकते है और मीडिया प्लेबैक को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।

0 comments:
Post a Comment